कैम्प का विवरण
- तारीख – 20.03.2023
- स्थान – ओल्ड सबरी नगर ,
- समय – प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- मरीजों की संख्या – 200
मुख्य बिंदु:
- उक्त स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।
- कैंप में सरकारी योजना 'लाडली बहना योजना' की जानकारी भी दी गई।
- शिविर में 12 वर्षीय बच्चा अभय (दृष्टिहीन) को देखा गया, जिसे आयुष्मान योजना से जोड़ने हेतु चिकित्सा प्रमाण पत्र एवं परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य कैंप में उपलब्ध विशेषज्ञ:
- डॉ. अभिजीत देशमुख – सर्जन (पेट रोग विशेषज्ञ)
- डॉ. फाल्गुनी तिवारी / डॉ. साक्षी – स्त्री रोग विशेषज्ञ
- डॉ. रोहित श्रीवास्तव – दंत रोग विशेषज्ञ
- डॉ. राहुल कपूर – फिजियोथैरेपिस्ट
- डॉ. हर्षित मिश्री – फिजिशियन
- डॉ. संजय सक्सेना – जनरल फिजिशियन
विशेष बिंदु:
- निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ से सबरी नगर के नागरिकों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।
- थायरॉइड, ब्लड शुगर एवं फिजियोथेरेपी जैसे परीक्षण/सेवाएँ भी निःशुल्क प्रदान की गईं।
- स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता, पोषण, व्यसन मुक्ति एवं बच्चों का स्वास्थ्य कैसे बेहतर बनाया जाए – इन विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
- महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, विशेषकर ‘लाडली बहना योजना’।